Follow Us:

पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कर कानून व्यवस्था की दी जानकारी

पी. चंद |

प्रदेश पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

पुलिस महानिदेशक ने उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग राज्य में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई जागरूकता अभियान कार्यान्वित कर रहा है, जिनमें नशे के विरूद्ध अभियान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।