हिमाचल

परीक्षा पे चर्चा, प्रदेश के 2800 स्कूलों के 3 लाख बच्चे कार्यक्रम में जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों से रू-ब-रू हुए। पीएम मोदी तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर छात्रों को संबोधित किया। परीक्षा पर चर्चा का ये पांचवां एडिशन है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पीएम मोदी ने छात्रों को बताया है कि वह परीक्षा के तनाव को कैसे कम करें और उसकी तैयारी किस तरीके से होनी चाहिए। प्रदेश की राजधानी शिमला के पोर्टमोर स्कूल में भी बच्चे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से जुड़े।

इस अवसर पर प्रधान शिक्षा सचिव डॉ रजनीश भी सम्मलित हुए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 2800 स्कूलों में आज प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमें लगभग 3 लाख छात्रों ने प्रधानमंत्री को सुना। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से स्कूली बच्चों को परीक्षा के तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन शिक्षा और नई टैक्नोलॉजी को शिक्षा से जोड़ने तथा नई शिक्षा नीति को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी है। हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षा और नई शिक्षा नीति को गंभीरता से लागू किया जा रहा है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

14 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

14 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago