लाइफस्टाइल

एसिडिटी होने पर अपनाएं कुछ घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगा आराम

एसिडिटी एक ऐसी समस्या हैं जो अच्छे अच्छों को कुछ घंटों या मिनटों के लिए शांत करवा देती है। इसका दर्द या जलन कई दफा लोगों को काफी परेशान करती है। एसिडिटी सुनने में भले ही छोटी सी समस्या है लेकिन जब होती है तो उससे जूझ रहे शख्स को बहुत तकलीफ से गुजरना पड़ता है। कई बार इंसान को इससे राहत पाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अगर आप वर्किंग प्लेस पर हैं तो मैनेज करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको अपना कर आप फौरन राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

सौंफ– सौंप को ऐसे ही चबाएं या फिर इसकी चाय बनाकर पिएं, यह दोनों तरीकों से आपको आराम देती है। इसलिए फौरन राहत पाने के लिए आप सौंफ इस्तेमाल कर सकते हैं।

अदरक- अदरक केवल चाय में ही स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसको कच्चा चबाने या अदरक वाला गर्म पानी पीने से एसिडिटी में भी आराम मिलता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज से राहत देती है।

आंवला– आंवला से केवल बाल ही खूबसूरत ही नहीं होते। इससे कब्ज में भी राहत मिलती है, दरअसल विटामिन सी से भरपूर आंवला पेट के दर्द, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी में राहत देता है। इसक अ खूबसूरत बाल और स्किन में भी फायदा मिलेगा।

केला- यह फल एक नेचुरल एंटासिड है, जिससे पेट में जलन जैसी समस्या में तुरंत राहत मिलती है, जिन लोगों को गर्मियों में एसिडिटी की बहुत दिक्कत होती है वो नियमित तौर पर केला खाएं।

ठंडा दूध- कैल्शियम से भरपूर दूध एसिडिटी के दर्द को शांत कर देता है। इसीलिए जब भी आपको पेट में दर्द या जलन महसूस हो तो उसी वक्त एक ग्लास ठंडा दूध पी लें। यह उपाय उन लोगों के लिए बहुत कारगर है जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स पचाने में दिक्कत नहीं होती।

 

Manish Koul

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

9 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

9 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

9 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

9 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

9 hours ago