Categories: हिमाचल

शिमला में ट्रैफिक जाम पर ज़िला प्रशासन के फार्मूले ने राहत दिलाई

राजधानी शिमला में पिछले सप्ताह जाम से जूझ रहे शहरवासियों को जिला प्रशासन के फार्मूले ने राहत दिलाई है। पर्यटनीय स्थल होने की वजह से यहां लोगों को और सैलानियों को ट्रैफिक की समस्या से हर दिन सामना करना पड़ता है। सरकारी और निजी कार्यालयों में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी वाहनों और बसों में आ रहे थे।

इसके बावजूद शहर की सड़कों पर वाहन मालिकों को जाम से नहीं जूझना पड़ा। सुबह दो स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन भी सफल रहा। सुबह ताराहॉल के समय साढ़े आठ बजे जब ऑकलैंड स्कूल लग रहा था तो वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। इसी तरह लक्कड़ बाजार बस अड्डे पर भी वाहनों को ज्यादा समय तक जाम में इंतजार नहीं करना पड़ा।

शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए उपायुक्त ने पिछले सप्ताह ही स्कूलों का समय बदला था। इस प्रयोग के सफल रहने या नहीं रहने पर सभी की नजरें टिकी हुई थी। उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि लोगों की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने ये फैसला लिया था। इसके परिणाम अभी तक अच्छे ही सामने आ रहे हैं।

प्रशासन के फैसले को पूरी तरह से लागू करवाने के लिए पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरे थे। डीएसपी ट्रैफिक कमल वर्मा से लेकर अन्य कई अधिकारी खुद सड़कों पर जाम की स्थिति संभाल रहे थे।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago