नेपाल के हुमला जिले में मंगलवार को पहाड़ी मार्ग से जा रही एक जीप फिसलकर नदी में जा गिरी। जिससे इस घटना में जीप में सवार सभी 15 लोग लापता हो गए हैं। बचान कार्य में जुटे एक प्रशासनिक अधिारी ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं कर पाए हैं कि लापता लोग ज़िंदा हैं या मर गए हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जीप में केवल नौ लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन उस जीप में 15 लोग सवार थे। नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम को तलाश एवं बचाव अभियान में लगाया गया है।

हादसा इस समय हुआ जब कैलाबलु की ओर जा रही जीप सड़क से उतर गई और नदी में जा गिरी। चार हेलीकॉप्टरों को सर्च ऑपरेशन के लिए साइट पर तैनात किया गया है। आपको बता दें कि करनाली नदी हिमालयी राष्ट्र नेपाल की सबसे बड़ी नदी और लंबी नदी है। भारत में इसे घाघरा के नाम से भी जाना जाता है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…