Categories: हिमाचल

बिलासपुर में लगेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

<p>बिलासपुर में कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए जल्द ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके लिए 4 स्थान चिहिंत किए गए है। अहम बात यह है कि बिलासपुर के अलावा घुमारवीं शहर के कूड़े को भी एक निश्चित स्थान पर ठिकाने लगाया जाएगा। इससे लंबे समय से चल रही कूड़े के निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान भी हो जाएगा।</p>

<p>शहरी विकास विभाग के निदेशक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने इस मामले को लेकर बिलासपुर के सभी नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।&nbsp; जिलाधीश विवेक भाटिया ने बताया कि बिलासपुर शहर के कूड़े को खैरियां में जिस जगह ठिकाने लगाया जाता है वहां जनता का विरोध है। इसी प्रकार घुमारवीं में भी पिछले काफी समय से कूड़े के निस्तारण की समस्या बनी हुई है।</p>

<p>ऐसे में दोनों ही शहरों की कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला में चार साईट चयनित की गई हैं जिनमें एक फेटीधार के पास, संडयार के जंगल, मारकंड के आसपास और लैहड़ी सरेल के पास शामिल हैं। इस योजना को मूर्तरूप मिलने से बिलासपुर व घुमारवीं में कूड़े के निस्तारण को लेकर चल रही समस्या का स्थायी हल हो जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

4 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

4 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

6 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

7 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

8 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago