Follow Us:

दिवाली के दिन इतने बजे के बाद नहीं मिलेंगी HRTC की बसें

समाचार फर्स्ट |

दिवाली के दिन हिमाचल में 4 बजे के बाद लोकल रूटों पर कोई बसें नहीं चलेंगी। इसके लिए यात्रियों को पहले से ही आगाह किया गया है। हालांकि लंबे रूटों पर कुछ जगह परिवहन निगम सेवाएं जारी रखेगा। वहीं शुक्रवार को सुबह 8 बजे के बाद ही बसों का संचालन होगा।

लेकिन, यह सेवाएं दिवाली तक ही रहेगी। बुधवार को परिवहन निगम ने धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, चंबा, शिमला, रोहडू, बिलासपुर, हमीरपुर और बाहरी राज्यों दिल्ली चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए अतिरिक्त बसें भेजी है। HRTC ने हिमाचल में 220 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम की ओर से चलाई जा रही स्पेशल बसों में 20 फीसदी अतिरिक्त किराया बसूलने का फैसला लिया गया है।