हिमाचल

रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा ‘दीपावली मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘दीपावली मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने की तथा संचालन डॉ. किमी सूद, मानद सचिव, अस्पताल कल्याण शाखा ने किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ की तर्ज पर दीपावली के शुभअवसर के दृष्टिगत निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सात स्टॉल लगाए गए।

इनमें हाथ से निर्मित खाद्य पदार्थ और कृत्रिम जेवर इत्यादि के स्टॉल आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के अतिरिक्त विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधक समिति की पूर्व सदस्य, डॉ. साधना ठाकुर, विमला कश्यप, अनिला कश्यप, झुम्पा जम्वाल, अनिला कश्यप, तरुणा मिश्रा सहित 60 सदस्यों ने भाग लिया।

Kritika

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

12 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

12 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

12 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

12 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

12 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

12 hours ago