Follow Us:

12वें दिन भी जारी डॉक्टरों की हड़ताल, कब होगी सरकार या CM से मुलाक़ात?

मृत्युंजय पुरी |

प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल लगातार जारी है। रोजाना डॉक्टरों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक ओपीडी सेवाओं में पेन डाउन स्ट्राइक पर रह रहे हैं और उसके बाद डॉक्टरों दोबारा ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से दी जा रही हैं। वहीं आपातकाल सेवाओं को सुचारू रूप से डॉक्टरों दोबारा चलाया जा रहा है।

एसएमओ जोनल हॉस्पिटल डॉ. संजय दत्ता ने कहा कि वेतन विसंगतियों को लेकर डॉक्टरों पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं। आज 12वां दिन हैं लेकिन अगर बात की जाए तो मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बातचीत प्रस्तावित थी लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई है। शिमला में जॉइंट एक्शन कमेटी की मीटिंग होगी उसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।

वहीं, हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों ने भी डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कहा कि हड़ताल से काफी परेशानी हो रहे हैं। काफी समय बर्बाद हो रहा है। सुबह से आ रहे हैं लेकिन इलाज देरी से मिल रहा है। हम यही कहना चाहते है कि जल्द से जल्द समस्या का हल हो।