हिमाचल

प्रदेश की डाक्टरों ने अढाई घंटे रखी हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं रही ठप

मंडी: हिमाचल प्रदेश के डाक्टर मंगलवार को अढाई घंटे तक हड़ताल पर रहे। सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर 12 बजे तक अस्पतालों में पहुंचे मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के अलावा और कोई उपचार नहीं मिला। इससे पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही। अस्पतालों के अलावा मेडिकल कालेजों के चिकित्सक भी हड़ताल में शामिल हुए। हिमाचल मेडिकल आफिसर एसोसिएशन मंडी जिला के प्रधान डॉ अमित ठाकुर ने बताया कि हड़ताल सफल रही है। शतप्रतिशत चिकित्सक इसमें शामिल हुए हैं। मांगे माने जाने तक रोजाना यह हड़ताल होगी।

मंडी में हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक डॉ अमित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी स्वास्थ्य खंडों, नागरिक चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने चिकित्सकों को एनपीए यानी नॉन प्रेक्टिस भता बंद कर दिया। बार बार आश्वासन के भी इसे जारी नहीं किया जा रहा है। हैरानी यह कि बीते साल 3 जून व हाल ही में 13 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता बैठकों की कार्रवाई रिपोर्ट तक जारी नहीं की गई। इसके अलावा परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण सोसायटी को कार्यभार स्वास्थ्य निदेशक को सौंपने, स्वास्थ्य अधीक्षकों की शक्तियां बहाल करने , पदोन्नति, रिक्त स्थान भरने जैसी कई मांगें हैं। संघ के सचिव डॉ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि मांगे पूरी होने से ही प्रदेश के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे में सरकार को चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से लेना होगा। गौरतलब है कि प्रदेश भर के चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर 18 जनवरी से कंधों पर काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

49 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

57 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago