Follow Us:

सशस्त्र कल्याण कोष में उदारता से दें दान: मुख्यमंत्री

पी.चंद |

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उपायुक्त हरीकेश मीणा ने आज हमीरपुर में झण्डा लगाया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को इस कोष में उदारता से दान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कोष का उपयोग कार्यरत तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सशस्त्र कल्याण कोष में दान भी दिया। इस अवसर पर विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, नरेन्द्र ठाकुर और कमलेश कुमारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने भी कोष के लिए अपना योगदान दिया।