हिमाचल

नूरपुर के कोपड़ा में डबल म*र्डर, युवक ने बुजुर्ग दंपति को दी खौफनाक मौ*त

कांगड़ा: नूरपुर थाना के तहत कोपड़ा पंचायत के वार्ड नम्बर-2 में एक युवक द्वारा बुजुर्ग दम्पति को तेजधार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। इस ह्रदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही पंचायत में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दम्पति हरनाम सिंह ( 73) तथा शकुंतला देवी (70) अपने घर के पास खेत में घास काट रहे थे कि उनसे 100 मीटर दूरी पर रह रहे अंकुश कुमार (20) ने दोनों पर ते धार हथियार से हमला कर दिया और बेरहमी से उनका गला रेत डाला। इससे दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई तथा युवक घटनास्थल से भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक रत्न के नेतृत्व में पुलिस तथा फोरैंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा सभी साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि मृतकों के गले और बाजू पर तेजधार हथियार के कई घाव पाए गए हैं।

पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि हत्या में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डबल मर्डर के पीछे आरोपी का क्या मकसद था।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

52 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

1 hour ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago