Follow Us:

डॉ मारकंडा ने दो दिवसीय लाहौल दौरे में की टनल उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास मंत्री डॉ मारकंडा ने आज लाहौल दौरे के दौरान केलांग में अधिकारियों के साथ बैठक की और अटल टनल रोहतांग के उदघाटन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सम्भवतः  29 सितम्बर को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रोहतांग टनल का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। इसके लिए तैयारियां पूरे ज़ोर से चल रही हैं। टनल का कार्य भी सीमा सड़क संगठन द्वारा अंतिम चरण में है। जिसके बाद लाहौल में पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा।

इसलिए हमें पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इससे पहले  उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे कार्यक्रम को लेकर सभी को अवगत कराते हुये बताया कि संभवतः 9 सितम्बर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इस सम्बंध में लाहौल का दौरा कर सकते हैं। डॉ मारकंडा ने तकनीकी प्रशिक्षण केन्र्द उदयपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही यहां पर नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे और लाहौल में एक कौशल विकास केंद्र भी खोला जाएगा।