<p>तकनीकी शिक्षा, जन जातीय विकास, सूचना एवम् प्रोद्योगिकी और जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य ने संविधान दिवस के मौके पर शपथ दिलाई। राम लाल मार्कंडय ने शपथ दिलाई की हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के का संकल्प लेते हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(7780).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>
<p>राम लाल मार्कंड़य ने कहा कि आजादी के बाद डॉ भीम राव अंबेडकर सहित कई विद्वानों ने मिलकर भरतीय संविधान तैयार किया था। इसमें कई देशों के संविधान में वर्णित बातों को समाहित किया गया है। कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में कुल दो साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। आज ही के दिन सन् 1949 में यह बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश पर लागू कर दिया गया।</p>
<p>कहा कि भारतीय संविधान में देश की एकता, अखंडता के साथ-साथ भारत व समाज हित के साथ सामान्य लोगों के अधिकारों का वर्णन किया गया है। हमारे पढ़ने, लिखने और बोलने की स्वतंत्रता भी इसी का एक हिस्सा है। इस मौके पर एडीएम ज्ञान सागर नेगी, डीएसपी सुशांत शर्मा, सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।</p>
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…
Lt. Colonel Rank Promotion for Retired Officers: भारतीय सेना के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को 20…
Foster Care Scheme : जिला हमीरपुर में बेसहारा और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18…