Categories: हिमाचल

1.40 करोड़ खर्च होंगे हैण्डलूम क्रॉफ्ट विलेज शरण के सौंदर्यीकरण पर: डॉ ऋचा वर्मा

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नग्गर के अंतर्गत शरण गांव को हैण्डलूम क्रॉफ्ट विलेज में शामिल किया गया। इस अवसर पर पतली कूहल स्थित तिब्तियन स्कूल के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।

डॉ ऋचा वर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला के लिये ये गौरव की बात है कि यहां के शरण गांव को क्रॉफ्ट हैण्डलूम विलेज के तौर पर विकसित करने के लिए देश के तीन गांवों में चुना गया है। इस गांव में मूलभूत सुविधाओं के सृजन और सौंदर्यीकरण पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गांव में भव्य हैण्डलूम सुविधा केन्द्र का निर्माण किया जाएगा।

इसमें तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। बुनकरों के लिए प्रशिक्षपण केन्द्र का निर्माण किया जाएगा और सैलानियों को स्वयं बुनाई करने के अनुभव की सुविधा प्रदान की जाएगी। शरण अपने आप में एक ऐतिहासिक गांव है और क्राफ्ट हैण्डलूम विलेज के तौर पर विकसित होने पर इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त होगी जिससे यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी साथ ही लोगों की आर्थिकी को संबल मिलेगा।

उपायुक्त ने कहा कि शरण गांव के लोग प्राचीन समय से खड्डी पर बुनाई का काम करते आए हैं। सर्दी ज्यादा होने के कारण अपने पूरे परिवार को घरों में ही ऊनी वस्त्र तैयार किए जाते हैं। ऊन का उत्पादन भी लोग स्थानीय तौर पर ही कर रहे हैं। गांव के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक व्यापक खाका तैयार किया गया है जिसपर काम भी शुरू हो चुका है। निश्चित तौर पर यह गांव निकट भविष्य में सैलानियों के लिए पंसदीदा स्थल के तौर पर उभरेगा।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के संकट के चलते इस साल पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है, लेकिन सैलानियों को आने की अनुमति दी जा रही है। लोगों की आर्थिक स्थिति बागवानी पर निर्भर है। इसका विशेष ख्याल रखा गया है। कोविड-19 के संकट के चलते इस साल पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है, लेकिन सैलानियों को आने की अनुमति दी जा रही है। लोगों की आर्थिक स्थिति बागवानी पर निर्भर है। इसका विशेष ख्याल रखा गया है। स्थानीय निवासी दीपा का कहना है कि बहुत से गांव है जिला में जहां महिलाएं अपने घरों में पारम्पारिक खड्डियों में बुनाई का काम करती है और सर्दी ज्यादा होने के कारण पूरे परिवार के लिए गर्म कपड़ों की स्वयं व्यवस्था करती हैं।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago