Follow Us:

धूमधाम से मनाई गई हिमाचल निर्माता डॉ. वाई एस परमार की जयन्ती

पी. चंद |

हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की 112 वीं  जयंती प्रदेश भर में बड़े हर्षोउल्लास से मनाई गई। प्रदेश भर में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर डॉ परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी गई इस मोके पर  शिमला के रिज मैदान पर कार्यकर्म आयोजित किया गया जहा हिमाचल के ,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आई पी एच मंत्री महेंद्र सिंह  ,शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, माकपा के विधायक राकेश सिंघा आलावा नगर निगम शिमला के महापोर कुसुम सदरेट के साथ शिमला के सथानीय लोगो और सकुली बच्चो ने डॉ परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी और डॉ यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद किया।

इस मोके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने  कहा हिमाचल के  अस्तित्व में आने के बाद हिमाचल  विकास के पथ पर  आगे बड़ा  और यशवंत सिंह परमार जो प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने उन्होंने  विकास की कल्पना  हिमाचल को दी है और उस दिशा में हिमाचल तेज गति से आगे बढ़ा है और आज हिमाचल पुरे देश  के उन प्रदेशो में है जो शिक्षा  के क्षत्र में  काफी आगे  है।

उसके साथ में विकास में बहुत प्रान्तों को पीछे छोड़ आगे  निकल गया है उन्होंने कहा की वाई एस परमार जो हिमाचल की धरती से और हिमाचल की संस्कृति  से जुड़े   ऐसे  व्यक्तित्व थे जिन्हें  हिमाचल की बागडोर दी है  और उनका हिमाचल के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है और हमारे लिए हमेशा प्रेणना स्त्रोत  के रूप में है।