Follow Us:

कालका-शिमला फोरलेन निर्माण के चलते जाबली में भारी भूस्खलन, ट्रैफिक जाम

पी. चंद, शिमला |

कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते जाबली के सनवारा में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हालांकि ट्रैफिक को वन वे करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी।

बताया जा रहा है कि कसौली की तरफ से ट्रैफिक को डाइवर्ट करने की भी कोशिश हो रही है। हाईवे पर एकत्रित हुए भूस्खलन के मलबे को हटाने में 4-5 घंटे का वक्त लग सकता है। हाल ही में भूस्खलन की आशंका के चलते जाबली स्कूल को अनसेफ घोषित किया गया था।