Follow Us:

बिलासपुर में दुर्गा पूजा की धूम, बंगाल से मंगवाई माता की मूर्तियां

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंच रहे हैं। इस बार जेपी नड्डा 7-8 और 9  अक्टूबर को दुर्गा पूजा के लिए विशेष तौर से बिलासपुर पहुंचने वाले हैं। वह बिलासपुर के प्राचीन मंदिर धोलरा  मंदिर में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेंगे और दुर्गा पूजा करेंगे इस मौके पर जहां पर दुर्गा पूजा के लिए बंगाल से पंडित और मूर्ति विशेष रूप से मंगवाई गई है। इन मूर्तियों का सौंदर्य देखते ही बनता है।

जेपी नड्डा की धर्मपत्नी और विशेष ओलंपिक की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा स्वयं इस दुर्गा उत्सव में 10 दिन तक भाग लेती हैं और दुर्गा पूजा के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। मल्लिका नड्डा ने बताया कि यह दुर्गा पूजा उनका परिवार 18 सालों से लगातार करता रहा है और इसमें विशेष रूप से  बंगाल से माता जी की मूर्तियां और पंडित बुलाए जाते हैं। पूजा अर्चना के बाद गोविंद सागर झील में माता की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा जिसमें  भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाग लेंगे। शरदोत्सव को लेकर पूरे बिलासपुर में उत्साह का माहौल है और लोग दुर्गा पूजन के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

भाजपा के जिला सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया की जेपी नड्डा के तीन दिवसीय हिमाचल दौरे को लेकर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बिलासपुर पहुंचने पर उनका मेला ग्राउंड बिलासपुर में स्वागत होगा और 9 अक्टूबर को उनका कुल्लू और मंडी का कार्यक्रम होगा