Categories: हिमाचल

हिमाचल के इस शहर में नहीं मनाया जाता दशहरा… जानिए वजह ??

<p>दशहरे का पर्व पूरे देश भर में मनाया जाता है। मगर हिमाचल का एक शहर ऐसा भी है जहां रावण का दहन आज तक नहीं किया जाता। यहां के लोग मानते हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।</p>

<p>लंकापति रावण के पुतले को भले ही दशहरे के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में जलाया जाता हो लेकिन रावण के और भी रूप थे। जिन रूपों के कारण रावण को महान भी माना जाता था। दशानन एक प्रकांड पंडित कई कलाओं में माहिर होने के साथ-साथ भगवान शिव का परम भक्त भी था। यही कारण है कि आज भी बैजनाथ में दशहरा नहीं मनाया जाता है। माना जाता है कि यदि यहां दशहरा मनाया गया तो रावण का पुतला जलाने वाले की खैर नहीं होती है।</p>

<p>कांगड़ा के बैजनाथ में भगवान शिव का अति प्राचीन शिव मंदिर है। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग रावण द्वारा लंका ले जाई जा रही वही शिवलिंग है। जो भगवान शिव से बीच रास्ते में न रखने की एक शर्त के पूरा न होने के कारण यहां स्थापित हो गई थी। उसके बाद रावण ने यहीं पर भगवान शिव की तपस्या की थी और मोक्ष का वरदान प्राप्त किया था। कहा जाता है कि रावण ने यहीं पर तप के दौरान हवन कुंड में अपने दस सिरों की भी आहुति दी थी। रावण के शिव भगवान के परम भक्त होने के कारण यहां दशकों से दशहरा नहीं मानाया जाता था।</p>

<p>70 के दशक में बैजनाथ के कुछ लोगों ने शिव मंदिर के ठीक सामने एक मैदान में दशहरा मनाना शुरू किया। यहां भी रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए गए। ऐसा करीब पांच वर्ष तक चला लेकिन उस दौरान यहां रावण का पुतले को आग लगाने वालों के साथ अनहोनी होना शुरू हो गई। कुछ लोगों के घरों में नुकसान हुआ तो कुछ लोग अगले दशहरे तक जीवित नहीं रहे। इसके बाद यहां दशहरा मनाने की परंपरा को बंद कर दिया गया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि भगवान शिव अपने सामने अपने भक्त की हानि नहीं देख सकते। यह सिलसिला अब भी बरकरार है। यहां रावण का पुतला जलाना तो दूर इसके बारे सोचना भी पाप माना जाता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आपका मत बनेगा मेरा आर्शीवाद, दो दोस्तों ने मतदाताओं को दिया संदेश

1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे। मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा।  आपका मत…

4 hours ago

बड़ा भंगाल के मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक मतदान केंद्र: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया  कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य…

4 hours ago

भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने आपदा में हिमाचल प्रदेश को…

4 hours ago

अब तक 10890 मतदाताओं ने दिया होम वोटिंग का विकल्प: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में…

4 hours ago

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

19 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

19 hours ago