Categories: हिमाचल

केंद्र की नीतियों के खिलाफ DYFI, ट्रेन रोक किया विरोध प्रदर्शन

शिमला में मंगलवार को डीवाईएफआई (DYFI) ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ समरहिल रेलवे स्टेशन पर रेल को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। डीवाईएफआई ने केंद्र पर बेरोजगारों की फौज तैयार करने का आरोप लगाया है। भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआई ने केंद्र सरकार की जनता विरोधी और भारतीय रेलवे में विनाशकारी नीतियों को लागू करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

डीवाईएफआई शिमला शहर के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद रेलवे मे खाली पड़ें लाखों पदों को समाप्त कर दिया है। नए रोजगार देने के स्थान पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है। जिसके चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। साथ ही रेलवे में नई भर्तियां ठेके पर की जा रही हैं।

डीवाईएफआई का आरोप है कि केंद्र ने हैरिटेज रेल लाइनों और स्टेशनों को निजी हाथों में बेचने की मुहिम शुरू की है। मोदी सरकार ने रेलवे में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का निर्णय लिया है। इन सभी नीतियों से आम जनता परेशान है। डीवाईएफआई की मांग है कि भारतीय रेलवे के खाली पड़ें पदों को जल्द भरा जाए। साथ ही रेलवे का निजीकरण बंद किया जाए।

Samachar First

Recent Posts

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

8 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

11 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

30 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago