Follow Us:

चंबा में भूकंप के झटके, सहमे लोग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज यानी बुधवार सुबह 8 बजकर 56 मिनट 48 सेकंड पर यह झटके महसूस किए गए। चंबा में आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.1 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर था।

 गौरतलब है कि चंबा में पहली बार भूकंप नहीं आया है, इससे पहले भी लगातार चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। इसके अलावा रामपुर में भी भूकंप के झटकों की दहशत रही है। हिमाचल के कई क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं, जहां हमेशा भूकंप को खतरा बना रहता है।

हिमालय क्षेत्र में कहीं ये बड़ी विनाश लीला की आहट तो नहीं है। क्योंकि 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप से हुई तबाही के निशान आज भी मौजूद हैं।