Follow Us:

ED का समन सोनिया और राहुल गांधी पर राजनीतिक दबाव डालने का कुटिल प्रयास: सुक्खू

| Updated :

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधा। सुक्खू ने कहा कि भाजपा की नीतियों से पूरा देश और प्रदेश परेशान है। भाजपा सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक विरोधियों और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं को दबाना और डराना चाहती है। राहुल गांधी बेखौफ होकर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछते हैं।

उन्होंने कहा कि ईडी का समन सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राजनीतिक दबाव डालने का कुटिल प्रयास है वो ऐसे झूठे केसो और सम्मनो से डरने वाले नहीं हैं इसका डट कर मुकाबला किया जाएगा। भाजपा नेताओं के लिए संविधान कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जो शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे थे उनके साथ धक्का मुक्की करना और गिरफ्तार करना भाजपा सरकार की संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

बता दें कि सुक्खू मंगलवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र की गौना पंचायत के कुठारली के दौरे पर पहुंचे थे। कुठारली गांव पर पहुंचने पर लोगों ने विधायक सुक्खू का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुक्खू ने कुठारली गांव वासियों से उनकी समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निपटारा किया।