Categories: हिमाचल

केजरीवाल सरकार की तर्ज पर हिमाचल में भी 25 फ़ीसदी हो शिक्षा बजट, हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का सरकार को सुझाव

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने 6 मार्च को हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पेश किए जाने वाले 2020-21 के बजट में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। संघ के मुताबिक़ हिमाचल प्रदेश में 2018-19 के 41440 के कुल बजट में शिक्षा पर 7044 करोड़ का बजट प्रावधान रखा गया था जो कि कुल बजट का 17 फ़ीसदी था। इसी तरह  2019-20 के 44387.73 करोड़ के बजट में शिक्षा के लिए 7098 करोड़ का प्रावधान रखा गया। जिसमें कोई ज़्यादा वृद्धि नहीं हुई। जबकि दिल्ली सरकार ने 27 फ़ीसदी बजट शिक्षा पर रखा है। हिमाचल प्रदेश सरकार को केजरीवाल सरकार की तर्ज़ पर शिक्षा बजट पर बढ़ोतरी करनी चाहिए।

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान ने कहा कि  संघ की मांग है कि हिमाचल में भी शिक्षा पर कम से कम 25 फ़ीसदी बजट का प्रावधान रखा जाए। हर खण्ड स्तर पर कम से कम 5 आदर्श विद्यालय रेसिडेंशियल हो। 12 तक स्मार्ट क्लास का प्रावधान बनाएं जाएं। जिनमें सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं हों। शिक्षकों के लिए सेमीनार कम लगाएं जाएं।

शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाए। शिक्षकों के लिए पेंशन का प्रावधान किया जाए। छठे वेतन आयोग को लागू किया जाए। अनुबन्ध शिक्षकों को 3 साल के बजाए 2 साल में नियमित किया जाए। एसएमसी व कंप्यूएटर शिक्षकों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए। शिक्षक तबादला नीति पर भी विधानसभा में व्यापक चर्चा करने के  बाद निर्णय हो।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

19 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

45 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

17 hours ago