हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन की टुकड़ियों के साथ ही एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवक ने परेड प्रस्तुत की। इस समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सुरेश भारद्वाज शिक्षा मंत्री का परेड की सलामी लेने के बाद रिज मैदान से संबोधन करते हूए कहां कि आज़ादी के बाद जब हिमाचल अस्तित्व में आया उस वक़्त प्रदेश मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। लेकिन प्रदेश के लोगो की कड़ी मेहनत से आज पहाड़ी प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जनता के प्रति जबाबदेह है।

शिक्षा मंत्री ने कहां कि सरकार जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से हर माह जनता के दरवार जा रही है ओर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। ई समाधान के माध्यम से भी जन समस्याओं को सुनकर तुरन्त निबटारा किया जा रहा है। सरकार ने सत्ता में आते ही वृद्ध पेंशन की आयु सीमा को 80 से घटाकर 70 साल कर दिया। जिससे 1लाख 30 हज़ार वृद्ध को लाभ मिल रहा है।

मंत्री कहां कि हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में केरल के दूसरा राज्य है। इसमें भी यदि बाहरी लेबर को छोड़ दिया जाए तो हिमाचल की साक्षरता दर 98 फ़ीसदी है। सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए गुड़िया एप्स माफिया रोकने के लिए होशियार सिंह एप्स शुरू की है। वहीं सरकार शे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जाहिर की।

समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…