Categories: हिमाचल

प्रदेश के विकास को गति देने और नए प्रोजेक्ट लाने के किए जाएगें प्रयासः अनुराग ठाकुर

केन्द्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। राज्य के विकास को गति देने के लिए प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को आपसी समन्वय से किया जाएगा ताकि प्रदेश में विकास को तीव्रता से आगे बढ़ाया जा सके। यह बात केन्द्रीय वित्त राज्य एंव कार्पोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को नगर परिषद परिसर बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र पर कार्य किया। इसी का प्रतिफल है कि लोक सभा के चुनावों में मतदाताओं ने 70 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करके भारी जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता ने शानदार प्रदर्शन किया है इसके लिए उन्होंने आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से जो भी अपेक्षाएं रखते है प्रधानमंत्री उन्हें पूरा करते है। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी. नड्डा ने भी प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोडी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को बहुत कुछ दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए और प्रोजेक्ट लाने प्रयास किए जाएगें। प्रदेश के हित के लिए केन्द्र में पैरवी करने में कोई भी कसर शेष नहीं रखेगें। सभी लोगों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पहले की ही तरह भाजपा के कार्यकर्ता हैं और रहेंगें, कोई भी व्यक्ति बिना किसी औपचारिकता से बेझिझक उनसे मिल सकता है। अधिकार के साथ कार्य बताएं पहले से ज्यादा कार्य जनता के किए जाएगें क्योंकि 70 प्रतिशत वोट जनता ने भाजपा के पक्ष में दिए हैं। उनके व्यवहार में कभी भी बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने वित मंत्रालय में कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश छोटा सा प्रदेश होने के बावजूद उनके माध्यम से भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला है अनुराग ठाकुर को वित्त और कारपोरेट सेक्टर मंत्री बनाया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हिमाचल की जनता की ओर से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि अढाई महीने की कड़ी मेहनत के बाद जो परिणाम आए हैं वे ना कभी पहले आए हैं और ना ही भविष्य में इस बारे भविष्यवाणी की जा सकती है।

लेकिन रिकॉर्ड मतों से प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां से भारतीय जनता पार्टी को लीड नहीं मिली है। यह केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत व विश्वास का प्रतिफल है। बिलासपुर में भी लोगों ने दिल खोलकर भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सादगी, शराफत और अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव ने यह तय कर दिया है कि राजनीति में छींटाकशी या गालियां देने से वोट नहीं मिलते हैं, लोग सिर्फ विकास कार्यों पर वोट देते हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों, उनकी योजनाओं पर मोहर लगाई है। लोगों ने देश और राष्ट्र की मजबूती के लिए वोट दिया है जिसके चलते बिलासपुर से भी प्रचंड बहुमत मिला है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago