जलते जंगल- तपते पहाड़, सो रहा प्रशासन और समाज

<p>हिमाचल के जंगलों में दिन-प्रतिदिन आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला ज़िला सोलन के अंतर्गत आने वाले बड़ोग से है। यहां के जंगल आग से दहक रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ोग के जंगलों में बीते कई दिनों से आग लगी हुई है। लेकिन इसको बुझाने के लिए कोई आगे नहीं आ रही है।</p>

<p>इसे प्रसाशन की लापरवाही कहें या लोगों का कसूर। दोनों ही सूरतों में जंगल का जीवन जल रहा है। हेलीकॉप्टर से आग बुझाने का दावा करने वाले वन विभाग के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जंगल जल रहे है, पहाड़ तप रहे है शासन प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद सोया हुआ है।</p>

<p>जंगलों का सबसे बड़ा दुश्मन घास का लालच है। रही सही कसर चीड़ की भस्मासुर पत्तियां निकाल देती है। चीड़ के जंगल मे ज़रा सी चिंगारी तांडव का रूप धारण कर लेती है और देखते ही देखते जीव जंतुओं व वन संपदा को खाक में मिला देती है। सरकारें आगजनी व जंगलों के नाम पर करोड़ों का खर्चा कर देती है। बाबजूद इसके हर साल गर्मियों में आग से जंगलों को करोड़ों का नुकसान पहुंचता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago