Follow Us:

हिमाचल में धूमधाम से मनाया ईद उल अजहा, देश प्रदेश की शांति के लिए मांगी दुआंए

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में ईद उल अजहा ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश भर में लोगो ने ईद की  नमाज अदा की और देश  प्रदेश  के लिए  अमन शांति की दुआए मांगी गई। लोगो ने एक दुसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी। शिमला शहर में ईदगाह,  जमा मस्जिद सहित छोटा शिमला, कुतुब मस्जिद  संजौली में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। ईद उल अजहा के पावन मौके पर जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं भाईचारे की एकता को कायम करने के लिए अल्लाह से दुआ भी मांगी। खास कर केरल में हुई तबाही को लेकर भी दुआएं मांगी गई।

https://youtu.be/mcFxgcAuekM

जामा मस्जिद के इमाम कारी मुहम्मद इस्लाम  ने कहा की आज ईद का त्यौहार है और हजारो लोगो ने ईद की नमाज अदा की जिसमे देश और प्रदेश में अमन शांति के लिए ख़ास तोर  पर दुआए मांगी गई उनोहने बताया की अलाह को खुश  करने के लिए  ईद पर कुर्बानी  दी जाती है और ईद पर  लोग सभी गिला शिकवा भुला कर एक दुसरे से मिलते है और लोगो को एक साथ मिलजुल कर रहने का सन्देश भी देते है। उन्होंने कहा की जिस तरह से केरल में  बाढ़ आई है वहा लोग परेशानी में है मौलाना ने  सभी से  केरल बाढ़ पीडितो की मदद का एह्वान भी किया।

वहीं इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने प्रदेश वासियों को  ईद की बधाई दी। इस मौके पर बिलाल शाह ने कहा की  ईद आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इसे मिलजुल कर मनाया जाता है उनोहने कहा की ईद पर करेल में आई बाढ़ और वहा पर हालात सामने करने को लेकर खास तौर पर दुव्बयें भी मांगी गई।