Follow Us:

8 शवों की हुई शिनाख्त, मृतकों में अधिकांश चंबा-मनाली बस के यात्री

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी के कोटरोपी में हादसे का शिकार हुआ 18 में से 13 लोगों की शिनाख्त हो गई है। इसके अलावा 5 घायल लोगों की पहचान की गई है, जो कि अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, अधिकांश मृतकों में चंबा-मनाली की सवारियां शामिल हैं।

चंबा से मनाली जा रही बस में मारे गए नौ लोगों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र नयन सिंह तहसील सद्दर का रहने वाला, बाबू राम उधमपुर का रहने वाला, पवन कुमार पुत्र केहर सिंह फटी बरी, मनाली का निवासी, खूब राम पुत्र जीत राम रछंबी तहसील कुल्लू का निवासी करतार चंद पुत्र पीसी भट्टी बेजनाथ का निवासी, सुभाष चंद पुत्र रूप चंद जम्मू निवासी, सागर सिंह पुत्र काको राम निवासी जम्मू, अजय पुत्र महिंद्र कुमार निवासी कपूरथला पंजाब, मंदीप सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी बीकानगर जम्मू के रूप में हुई है।

वहीं,  मनाली टू कटरा जा रही बस में मारे गए तीन लोगों की पहचान सरूची ठाकुर(22) स्पुत्री ज्ञान चंद,जिमजिमा जोगिंदरनगर, नेहा काधुन सरघाट की निवासी,विनोद पुत्र तारा चंद, गुम्मा पधर का निवासी के रूप में हुई है।

इसके अतिरिक्त इस बस में पांच लोग घायल भी हुए हैं जिनमें मंजू(20) करसोग की रहने वाली शिमला रेफर, शुभम(21) शिमला का रहने वाला मंडी अस्पताल भर्ती, सुचित्रा(19) शिमला की रहने वाली डिस्चार्ज, ब्यूटी शर्मा(18) शिमला की रहने वाली IGMC रेफर, अनीता(23) जोगिंदरनगर की रहने वाली डिस्चार्ज के नाम शामिल हैं।