Categories: हिमाचल

प्रदेश के दो जिलों मंडी के धर्मपुर और कांगड़ा के थुरल में चुनाव रद्द

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान भली-भांति संपन्न हुए। चुनाव में मतदान के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी की कोताही सामने आई है। जिला मंडी के धर्मपुर में आने वाली संधोल पंचायत के वार्ड 6 में दोबारा मतदान करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मतपत्रों में एआरओ अभ्यर्थी के नाम के आगे वोटरों के नाम लिखता रहा और मतपेटियों में डलवाता रहा। मामला सामने आया तो चुनाव अधिकारी ने मतपेटियों को सील करा दिया और मतगणना भी रोक दी।

इस पर राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि जिला मंडी के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड नंबर 6 में यह गड़बड़ी हुई है। इस वार्ड में मतगणना रोक दी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारी से लिखित शिकायत मांगी है। इस शिकायत के आधार पर ही चुनाव आयोग संघोल पंचायत के वार्ड नंबर छह में दोबारा चुनाव कराएगा।

वहीं, कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायत थुरल काना सुवां वार्ड 3 में पंचायत समिति यानि बीडीसी का चुनाव रद्द कर दिया गया है। यह चुनाव अब 21 जनवरी को होगा। चुनाव रद्द होने का कारण प्रत्याशी का मतपत्रों पर नाम न होना है। यहां पांचवें नंबर के प्रत्याशी के आगे नोटा लिखा गया था। जिस कारण चुनाव को रद्द कर दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

4 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

4 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

4 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

4 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

4 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

4 hours ago