Categories: हिमाचल

शिमला में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा, सीएम जयराम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

मनाली के बाद पहाड़ों की रानी शिमला में इलेक्ट्रिकल बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इलेक्ट्रिक बसों को विधानसभा से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। शिमला शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। राजधानी शिमला के लिए पहले चरण में 30 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। जबकि 20  बसें दूसरे चरण में आयेंगी। इन बसों के चलने के बाद जनता को आरामदायक सफर के साथ-साथ ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। इन बसों को शिमला की सड़कों के मुताबित तैयार किया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के बाद शहर में प्रदूषण भी कम होगा।

वहीं, विभिन्न रूटों पर छोटी बसों के चलने से रोजाना लग रहे जाम से भी निजात मिलेगी। यह बसें 7 मीटर लंबी हैं और इसमें 31 सीटें हैं। मौजूदा समय में चल रही नीली बसों से यह दो मीटर छोटी हैं। लंबाई कम होने के कारण यह बसें शहर में जाम का कारण नहीं बनेंगी। बसों की फ्लोर हाइट 900 एमएम निर्धारित की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  कहा कि इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला हिमाचल देश का अग्रणी राज्य बन गया है। मनाली में 25 इलेक्ट्रिक बसें  निगम चला रहा है और अब शिमला में भी ये सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा की इन बसों के चलने से जहां प्रदूषण से लोगों को निजात मिलेगी वहीं जाम जैसी समस्या भी कम होगी।

ये है बसों की खासियत

शहर में चलने वाली इन इलेक्ट्रिक बसों में न आवाज आएगी और न धुआं, बसें पूरी तरह से पारदर्शी और पर्यावरण संरक्षण के लिए कारगर साबित होंगी। इन बसों में सीसीटीवी कैमरों के अलावा रूट को बताने वाली स्क्रीन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी डोर भी होंगे। ये बसें पूरी तरह से हाईटेक हैं। बस की कीमत 76.97 लाख रुपए है।

ढली में चार्ज होंगी बसें

शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पहला चार्जिंग स्टेशन HRTC ने ढली वर्कशाप में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया है। यहां एक बार में तीन बसें चार्ज होंगी। 630 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। वर्कशाप के इलेक्ट्रिक शेड में चार्जिंग स्टेशन बनाया है। चार्जिंग स्टेशन के अंदर ही बसों की मरम्मत के लिए डक भी बनाया है। चार्जिंग स्टेशन में इंटर लॉक टाइलों से फ्लोरिंग की है। एक बार चार्ज करने के बाद ये 200 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago