Follow Us:

पुरानी पेंशन बहाली के लिए उमड़े कर्मचारी, कहा- OPS के बिना मिशन रिपीट भूल जाए सरकार

हिमाचल में सबसे बड़ा मसला इस समय ओल्ड पेंशन की बहाली का है। इसके लिए हजारों कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में रविवार को एनपीएस कर्मियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।…

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल में सबसे बड़ा मसला इस समय ओल्ड पेंशन की बहाली का है। इसके लिए हजारों कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में रविवार को एनपीएस कर्मियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

धर्मशाला में एनपीएस कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पेंशन संकल्प रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के एनपीएस के दायरे में आने वाले कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि बिना ओपीएस बहाली के सरकार मिशन रिपीट का सपना भूल जाए, क्योंकि जो ओपीएस बहाल करेगा, वही प्रदेश की सत्ता पर राज करेगा।

गौरतलब है कि एनपीएस के तहत प्रदेश में एक लाख बीस हजार के करीब कर्मचारी हैं, जो लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग बुलंद कर रहे हैं। इस दौरान पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आवाज बुलंद करने महिला कर्मचारी भी रैली में पहुंची थी। जिनके बच्चे छोटे थे, ऐसी महिला कर्मचारी अपने बच्चों संग रैली में पहुंची थी। बहरहाल ओपीएस का मामला तेजी से गरमा गया है।