हिमाचल

सदन में जाने से पहले ही विपक्ष का कांग्रेस की गारंटी को लेकर प्रदर्शन

सदन में जाने से पहले ही विपक्ष का कांग्रेस की गारंटी को लेकर प्रदर्शन, बोले झूठ के सहारे कांग्रेस चला रही है सरकार, एक साल में एक भी गारंटी नहीं हुई पुरी, प्रदेश में इंडस्ट्री को सीएम के करीबी कर रहे तबाह, सीएम बोले विपक्ष के आरोप बेबुनियाद, बजट से विचलित हो गया है विपक्ष।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ़ विधान सभा परिसर में प्रर्दशन किया। विपक्ष ने सरकार पर झूठ के सहारे सरकार चलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले दस गारंटी दी थी जिनमें से एक भी गारंटी पुरी नहीं की गई है और प्रदेश की जनता को सरकार गुमराह कर रही है।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार झूठ पर झूठ बोल रहे हैं ।सदन के भीतर भी झूठे आंकड़े पेशकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार का माहौल है।हिमाचल प्रदेश में इंडस्ट्री सेक्टर को पूरी तरह से तबाह किया गया है और उद्योग हिमाचल से पलायन कर रहे हैं।

इसके पीछे भी मुख्यमंत्री के करीबी लोगों का ही हाथ है और मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी है बावजूद इसके मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पहले बजट में जो मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की थी वे भी अभी तक प्रदेश में योजना का रूप लेकर लागू नहीं हो पाई हैं और अब दूसरे बजट में भी मुख्यमंत्री ने झूठी घोषणाएं कर रहे हैं जिसे विपक्ष बर्दाश्त नहीं करेगा।

वहीं विपक्ष के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की प्रदर्शन और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है जबकि सरकार ने हर वर्ग के हित में बजट पेश किया है। विपक्ष बजट देखकर विचलित हो गया है इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।

Kritika

Recent Posts

भाजपा से सुरेश कश्यप और कांग्रेस के सुल्तानपुरी ने भरा पर्चा

सातवें चरण के चुनाव को लेकर हिमाचल में इन दिनों प्रत्याशियों के नामांकन भरने की…

49 mins ago

कांगड़ा जिला 18-19 वर्ष आयु के युवाओं का पंजीकरण करने में सबसे आगे

कांगड़ा जिला 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची दर्ज…

3 hours ago

जगत नेगी दे रहे राक्षसी प्रवृत्ति का उदाहरण : राकेश

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ…

3 hours ago

जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : CM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा नौ बिकाऊ विधायकों का चौकीदार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र…

3 hours ago

रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में ”बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में पिक्सी जाब और पंज दरिया यूके ने दुबई इंटरनेशनल…

3 hours ago

92 मतदान केंद्रों के माध्यम से 25 हजार 232 मतदाता 1 जून को करेंगे मतदान

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने केलांग में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की गई व्यवस्थाओं का…

23 hours ago