हिमाचल

छिंज मेले जैसे आयोजन हमारी प्राचीन सभ्यता को रखते हैं जीवित: RS बाली

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने पिछली शाम ग्राम पंचायत सुनेहड़ में छिंज मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए.

यहां पहुंचने पर शीतला माता शिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने उनका शॉल टोपी पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने लोगों के साथ बैठकर बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया.

आरएस बाली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छिंज मेले जैसे आयोजन हमारी प्राचीन सभ्यता को जीवित रखते हैं और समाज में आपसी मेलजोल को बढ़ाते हैं. उन्होंने बुंदला छिंज मेला कमेटी और सुनेहड़ शीतला माता छिंज मेला कमेटी को कमेटी को 11-11 हजार रुपए तथा शैड बनाने के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की.

इन कार्यक्रमों में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार बंसल, तहसीलदार कुलताज, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, नगरोटा बगवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह और कमेटी के सदस्य, नगरोटा बगवां ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, और सदस्य, सुनेहड़ के प्रधन निर्मल, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और छात्र, शीतला माता मेला कमेटी के अध्यक्ष संसार चंद, कमेटी सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

25 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

43 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

46 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago