Categories: हिमाचल

मंडी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुंदन ठाकुर का निधन

<p>मंडी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवादल के कर्मठ कार्यकर्ता कुंदन ठाकुर का रविवार सुबह देहांत हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनके बेटे हितेश्वर ठाकुर ने बताया कि उनका निधन रविवार सुबह साढ़े नौ बजे हुआ&nbsp; । वह&nbsp; पिछले कुछ अर्से से अस्वस्थ चल रहे थे। कुंदन ठाकुर लंबे अर्से तक सक्रिय राजनीति में रहे। वे जिला कांग्रेस के स्थाई सचिव भी रहे। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे ।</p>

<p>उनके निधन पर विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व संचार मंत्री पं. सुखराम, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, , कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, टेकचंद डोगरा, चंपा ठाकुर, धर्मेंद्र धम्मी, पवन ठाकुर, ज्ञान कुमारी कौंडल, कृष्णा टंडन, अन्नु शर्मा, आशा चोपड़ा, देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के हेमंतराज वैद्य ने भी कुंदन ठाकुर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कुंदन ठाकुर समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6734).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 mins ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

44 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

19 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago