मंडी : विधायक अनिल शर्मा के घर के पास भूस्खलन, आधा दर्जन पंचायतों का संपर्क कटा

<p>जिला मुख्यालय को सदर इलाके के एक बड़े हिस्से को जोड़ने वाली बाड़ीगुमाणू सड़क, जिस पर पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक अनिल शर्मा का घर भी है । उसके पास भीषण भूस्खलन हुआ है। जिस कारण विधायक के घर सहित करीब आधा दर्जन पंचायतों का संपर्क कट गया है। मलबा अधिक होने के कारण और भूस्खलन की संभावना के चलते अभी मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया जा सका है । जिस कारण यहां मार्ग बहाली में अभी लंबा समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को यहां भूस्खलन हुआ। लेकिन विभाग ने बीती शाम तक मार्ग को बहाल कर दिया। आज सुबह फिर से यहां भूस्खलन हुआ जिसका लाईव वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जहां भूस्खलन हुआ वहां नाले पर पुल भी बनाया जा रहा है । जिसे भी भारी नुकसान पहुंचा है।&nbsp; जानकारी के अनुसार विधायक अनिल शर्मा और उनका परिवार इस वक्त शिमला में है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद होने कारण उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।</p>

<p>वहीं, लोक निर्माण विभाग ने यहां एक पुराने मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक तौर पर तैयार कर दिया है, जबकि भारी वाहनों की आवाजाही अन्य वैकल्पिक मार्गों से की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ई. विनायक कश्यप ने बताया कि मलबा अधिक है और फिर से मलबा आने की संभावना है जिस कारण मलबा हटाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। जैसे ही जोखिम कम होगा और मौसम साथ देगा मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल को भी नुकसान पहुंचा है।<br />
वहीं, इस भूस्खलन के कारण इस क्षेत्र को जाने वाली पीने के पानी की पाईपें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं । जिस कारण इलाके में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है। जल शक्ति विभाग पाईपों की मरम्मत करके इसकी बहाली के कार्य में जुट गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

3 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago