Categories: हिमाचल

घुमारवीं: अस्पताल में डॉक्टर न होने से गुस्साए लोग, किया विरोध प्रदर्शन

सिविल अस्पताल घुमारवीं में डॉक्टरों के खाली पदों को लेकर गुरूवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी होने के कारण लोगों को इलाज के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगे दामों में इलाज करवाना पड़ रहा हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही यहां से 4 डॉक्टरों के तबादले कर दिए गए, जिससे कि मरीज़ों को बहुत समस्या हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है क़ि यदि 15 दिनों के भीतर पूरे घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों के सभी पद भरे जाएं, नहीं तो जनता के हित में शिमला-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि हजारों लोगों की सेहत का जिम्मा संभालने वाले घुमारवीं अस्पताल सहित सीएचसी भराड़ी और हटवाड़ में भी यही हाल है। यहां एक भी चिकित्सक नहीं है। इसका खामियाजा अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी की उम्मीद बंधी थी लेकिन, हालात बद से बदतर होकर रह गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago