Follow Us:

‘फोर्टिस कांगड़ा में कैंसर रोग का बेहतरीन उपचार, स्पेशलिस्ट डॉ अंकिता कटोच दे रहीं बेहतरीन सेवाएं’

desk |

कांगड़ा: कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हर उपचार सुविधा उपलब्ध है और यह सुविधा हिमकेयर कार्डधारकों को निःशुल्क प्रदान की जा रही है। फोर्टिस कांगड़ा में कैंसर उपचार के चलते, जो मरीज अपना इलाज पहले प्रदेश से बाहर करवा रहे थे, अब वे अपना इलाज फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में सुचारू रूप से करवा सकते हैं।

फोर्टिस कांगड़ा अपनी विश्वस्तरीय एवं उच्चत्तम गुणवत्ता चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में प्रदेश में बहुचर्चित तो है ही, साथ ही इसके सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों एवं अनुभवी टीम के बलबुते फोर्टिस कांगड़ा अपनी चिकित्सा सेवाओं में शिखर की ओर अग्रसर है।

अब मरीजों को कैंसर से संबंधित उच्चत्तम एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रदेश से बाहर जाने से राहत मिलेगी। कैंसर विभाग में डॉ अंकिता कटोच ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से रेडिएशन ओनकॉलोजी में एमडी की डिग्री हासिल की है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा का ओनकॉलोजी विभाग मरीज की जांच कर कैंसर का जल्द पता लगाने में सक्षम है। सेलेक्टिव कीमोथैरेपी और टारगेटेड थैरेपी द्वारा मरीज का इलाज अब फोर्टिस कांगड़ा में संभव है। जो मरीज बाहरी प्रदेशों में अपना इलाज करवा रहे हैं, जो कि काफी महंगा पड़ता है, वे अब फोर्टिस कांगड़ा में सुचारू रूप से हिमकेयर कार्ड के जरिए निःशुल्क उपचार करवा सकते हैं।