फेस्टिवल सीज़न के बीच हिमाचल में कई जगहों पर 2 हजार के नकली नोटों की ख़बर सामने आ रही है। प्रमुखता कांगड़ा जिला में कई बैंक्स ने इन नकली नोटों को बरामद भी किया है। ये 2 हजार के नकली नोट हू-ब-हू असली नोट की तरह ही दिखते हैं, लेकिन ग़ौर से देखने पर हल्का सा रंग में डिफरेंस देखने को जरूर मिलता है। लेकिन हल्का सा ये डिफरेंस आम जनता के लिए काफ़ी नहीं।
लिहाज़ा, बैंक्स इसके लिए अपने उपभोक्ताओं को आगाह भी कर रहा है। इससे सावधानी का एक तरीका ये बताया गया है कि 2 हजार का कोई भी फ्रेश या करारा, नया निकला नोट असेप्ट न करें। पहले से चलन में आया नोट या फ़िर मैला-गंदा हो चुका नोट ही असली है। क्योंकि दावा है कि 2016 में हुई नोटबंदी के बाद से 2 हजार के नोट की छपाई नहीं हुई। ऐसे में जो भी 2 हजार के असली नोट हैं वे बाजार के चलन में आकर मैले या फ़िर पुराने हो चुके हैं।
अग़र कोई नया फ्रेश या करारा, नया बना नोट आपको लेन देन में दिखता है तो उससे नजदीक बैंक या ऑनलाइन चेक कर लें। क्योंकि असली 2 हजार के नोटों के 2 या 3 फीसदी ही फ्रेश नोट बाकी रहे होंगे। ये दावा हम नहीं, बल्कि कांगड़ा शहर के एक बैंक का है।
हालांकि इन बैंक्स ने खुलकर ये बात कहने से इंकार किया है लेकिन अपने उपभोक्ताओं और जनता को सावधान करने के मद्देनज़र ख़बर पब्लिक करने को कहा है, ताकि लोग सावधान हो सकें।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…