Categories: हिमाचल

औंधे मुंह गिरे सेब के दाम, APMC और सरकार बागवानों की लूट रोकने में नाकाम: राकेश सिंघा

<p>हिमाचल प्रदेश की 4 हज़ार से ज़्यादा की सेब अर्थव्यवस्था पर संकट आ खड़ा हुआ है। देश की मुद्रास्फीति बढ़ रही है वहीं सेब उत्पादन का लागत मूल्य कम हो रहा है। ये आरोप हिमाचल किसान सभा राज्य सचिव राकेश सिंघा ने लगाए है। उन्होंने कहा कि सेब की कीमतें औंधे मुंह गिरी हैं जो पिछले लंबे समय में नहीं हुआ। ये ऐसा समय है जब प्रदेश सरकार प्रदेश में इन्वेस्टर मीट करवा रही है। इसमें सेब की फ़सल को भी तरज़ीह दी जाए।</p>

<p>आज के वक़्त जब अमेरिका से सेब कम आ रहा है जम्मू कश्मीर के हालात से भी हिमाचल के सेब में उछाल आना चाहिए था।&nbsp; उल्टा सेब के दाम गिर गए कहां तो सेब की कीमत डेढ़ सौ से दो सौ होना चाहिए था। लेकिन आज सेब 25 से 35 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है जो चिंता का विषय है। मौजूद सरकार इस बारे में नहीं सोच रही है। सरकार को सीए स्टोर पर बल देना चाहिए क्योंकि इससे किसान अपना सेब मार्किट की मांग के आधार पर बेच सके।</p>

<p>उन्होंने कहा कि बागवानों की लूट का सिलसिला जारी है। एपीएमसी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा हैं। बागवानों से अनलोडिंग और कॉमिशन के नाम पर लूट की जा रही है। सरकार ने एपीएमसी के अलावा कई कमेटियां बनाई हैं लेकिन बागवानों को इनका फ़ायदा नहीं मिल रहा है। सेब ट्रे की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। पैकिंग बागवानों को महंगी पड़ रही है। 2016 में नोटबन्दी का असर आज देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप देश की कृषि भी अर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मांगों को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू का डीसी ऑफिस के बाहर धरना

  HAMIRPUR:भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू की अगुवाई में ठेका आउटसोर्स कैजुअल मल्टी टास्क वर्कर्स…

8 mins ago

मंडी बायपास पर ट्रैफिक शुरू, भारी भरकम ट्रैफिक जाम से अब राहत

  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी मौके पर रहे…

1 hour ago

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

1 hour ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

2 hours ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

3 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

3 hours ago