Categories: हिमाचल

HIMUNDA कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

<p>हिमुडा के निदेशक मंडल ने हिमुडा के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 144 प्रतिशत से बढ़ाकर 148 प्रतिशत करने की स्वीकृति भी प्रदान की है। शहरी विकास एवं ग्राम नियोजन मंत्री और हिमुडा की अध्यक्ष सरवीण चौधरी की अध्यक्षता में हिमुडा के निदेशक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन शिमला में किया गया। उन्होंने कहा कि हिमुडा आगामी नवरात्र के दौरान परवाणू&nbsp; और बद्दी इत्यादि में 60 करोड़ रुपए की 166 व्यावसायिक इकाइयों की नीलामी करेगा।</p>

<p>सरवीण चौधरी ने ऊना और मंडी जिलों में हिमुडा के फ्लैट तथा प्लॉट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और कॉलोनियों के रख-रखाव पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने सिरमौर, ऊना, सोलन और देहरा में निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से आवासीय परियोजनाओं को विकसित करने की मंजूरी दी गई है।&nbsp;</p>

<p>बोर्ड ने हिमुडा की कॉलोनियों के बेहतर रख-रखाव की नीति को भी मंजूरी दी। इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी सहित बोर्ड के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

48 mins ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

56 mins ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

1 hour ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

1 hour ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

2 hours ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

3 hours ago