Categories: हिमाचल

साउथ की मंडियों में पहुंचा सिरमौर का लहसुन, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे

<p>सिरमौर जिला के गिरीपार इलाके में लहसुन उत्पादकों के चेहरे खिले हुए हैं। दरअसल, इस क्षेत्र से साउथ की कई नामी मंडियों में इन दिनों लहसुन की सप्लाई की जा रही है। जिसमें किसानों को अच्छे दाम मिल रहे है। सिरमौर का गिरीपार क्षेत्र लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है।</p>

<p>गिरीपार में अच्छी किस्म का लहसुन उत्पादित होता है, लिहाजा इसकी मांग कई राज्यों में रहती है। क्षेत्र से साउथ की कई नामी मंडियों में इन दिनों लहसुन की सप्लाई की जा रही है, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। हालांकि शुरुआत में किसानों को कम दामों के चलते नुकसान जरूर उठाना पड़ था, मगर एकाएक आए उछाल से किसान खुश नजर आ रहे हैं। पहले लहसुन 8 से 35 रुपये किलोग्राम मिल रहा था। अब 35 से 55 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लहसुन के दाम मिल रहे हैं।</p>

<p>बता दें कि गिरीपार का ये लहसुन&nbsp; तमिलनाडु, मुंबई, दिल्ली की सब्जी मंडियों में अच्छे दामों पर बिक रहा है। गरिपार इलाके के लोगों की आर्थिकी लहसुन पर टिकी हुई है। लिहाजा दाम बढ़ने से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इस बार पिछले सालों के मुकाबले लहसुन की बंपर पैदावार हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

8 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

9 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago