Categories: हिमाचल

कृषि कानूनों के विरोध में 7 अप्रैल को पांवटा साहिब में होगी किसानों की महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

<p>सयुंक्त किसान मोर्चा 7 अप्रैल को पांवटा साहिब में किसान महापंचायत करने जा रही है। जिसमें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत सहित कई नेता भाग लेंगे। महापंचायत में विभिन्न किसान संगठन शामिल होंगे।&nbsp;</p>

<p>सयुंक्त किसान मोर्चा के सयोंजक तरसेम सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को चार महीने हो गए हैं। प्रदेश में गन्ने,गेहूं, मक्की की कोई खरीद नही है। मोदी के शासन में किसानों पर अत्याचार किये जा रहे हैं। इन कानूनों से सस्ती फसल खरीद कर स्टोर किया जाएगा और महंगी कीमतों पर बेचा जाएगा। इन कानूनों से किसानों की भूमि पर कब्जा किया जाएगा जिसके लिए यह कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि किसान पँचायत में देश के 35 हजार किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी को इसलिए चुना गया था कि वह जनता को सुविधाएं दे लेकिन आज मोदी ने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया है। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी भाग लेंगे।</p>

<p>वहीं, किसान सभा के अध्यक्ष &nbsp;कुलदीप तंवर ने कहा कि किसानों की मांग है कि तीन कृषि कानून निरस्त किए जाएं। 23 फसलों पर जिसमें गन्ना, कपास, मक्की आदि पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित होना चाहिए। प्रदेश में सेब, टमाटर लहसुन, अदरक पर आधारित उद्योग लगाये जाए व किसान बागबानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार इन्हें खरीदे। महापंचायत के माध्यम से सरकार पर इन तीन कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन।मूल्य देने के लिए दबाव बनाया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

18 hours ago