हिमाचल

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों से लदा ट्रक एनएच-5 पर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भावा नगर पुलिस और होम गार्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान जय किशन और लोकेश कुमार के रूप में हुई है, जो करसोग तहसील के तेबन गांव के निवासी थे। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि ट्रक रामपुर बुशहर से किन्नौर की ओर जा रहा था जब यह दुर्घटना निगुलसरी के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर हुई।

ट्रक बेकाबू होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस और होम गार्ड के जवानों ने चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया और शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

2 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

3 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

3 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

7 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

8 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

8 hours ago