Categories: हिमाचल

सेना के 20 जवानों की शहादत पर लड़भडोल एक्स सर्विसमैन लीग ने जताया शोक

भारत चीन सीमा पर गलवान में हुई सेनिकों की हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानो की शहादत पर लड़ भड़ोल एक्स सर्विसमैन लीग ने गहरा शोक प्रकट किया है। लड़भड़ोल एक्स सर्विस मैंन लीग के प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा है की ये घटना बहुत दुखद है। उन्होंने सभी शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा की भारतीय सेना को इस पर कडा कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा की भारत सरकार को चीन की इस हिमाकत का माकूल जवाब देना चाहिए। लड़भड़ोल एक्ससर्विस मैन लीग के उपाध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि लड़भडोल क्षेत्र की कई फोजी भाइयों ने यहां डयूटी दी है। इस संकट की घडी में लड़भड़ोल एक्स सर्विस मैंन लीग पूरी तरह से भारत सरकार के साथ खड़ी है।

रणजीत चौहान ने कहा कि यह चीन की सोची समझी चाल थी जो उसने हमारे सेनिकों पर डंडों, रोड़ों, पत्थरों आदि से हमला किया यह कहीं से भी सैनिक कार्यवाही नहीं लगती, बल्कि ये एक कायरता पूर्ण हरकत है। उन्होंने कहा की यदि जरूरत पड़े तो लड़भड़ोल एक्स सर्विसमैन लीग के सभी सदस्य फिर से सरहद पर तैनात होने को तैयार हैं लीग के प्रधान प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से भी आह्वान किया की वे चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करें।

चीन की नीच हरक़त पर शिमला के व्यापारियों ने जलाया चीन का सामान

शिमला में लदाख सीमा में चीन सैनिकों की नीच हरक़त से समूचा देश गुस्से में है। शिमला में चीन के ख़िलाफ़ अलग तरह का गुस्सा नज़र आया। शिमला के व्यापारियों ने चीन के खिलाफ नारेबाज़ी की औऱ चीनी सामान को आग लगाकर इसका बहिष्कार करने की बकालत की। शिमला के व्यापारियों का कहना है कि वह सीमाओं पर जवानों की तरह तो नहीं लड़ सकते है। लेकिन चीन में बने सामान का बहिष्कार कर अपना योगदान दे सकते है। ताकि चीन की आर्थिकी पर इसका असर पड़ सके।

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

34 seconds ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

31 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

54 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago