Categories: हिमाचल

कांगड़ाः फतेहपुर के कार्यलय में फाइलें औऱ अन्य कागजात नहीं सुरक्षित

<p>जिला कांगड़ा के फतेहपुर में करीब चार दशक से कार्यरत तहसील&nbsp; फतेहपुर के अपने कार्यलय में आज दिन तक रिकार्ड रूम नहीं बन पाया है। जिस कारण राजस्व औऱ अन्य कामकाज सबंधी किसानों और अन्य लोगों के बहुमूल्य फाइलों औऱ कागजातों को मजबूरी में खुले में रखना पड़ रहा है।</p>

<p>बता दें करीब 4 दशक पुरानी तहसील के साथ औऱ नूरपुर तहसील का भी कुछ क्षेत्र जुड़ चुका है। इसलिये अब पहले से ज्यादा राजस्व औऱ अन्य कार्य सबंधी फाइलें तहसील कार्यलय में रखी जा रही हैं। वहीं, पहले से पड़ी तहसील की सभी अलमारियां भरी पड़ी होने कारण अब इन्हें धरती पर ही या फिर पुरानी अलमारियों पर ही रखा जा रहा है। जिस कारण जरूरी कागजातों के खराब होने का भी डर बना रहता है ।</p>

<p>वहीं, तहसील में रात को ड्यूटी के लिये भी कोई भी चौकीदार न होने की बजह से भी तहसील में पड़े कागजातों औऱ अन्य कीमती सामान के चोरी होने का डर भी किसानों ,अन्य लोगों के साथ -साथ तहसील में तैनात अधिकारियों ,कर्मचारियों के मन में बना रहता है। वहीं फाइलें औऱ अन्य कागजात खुले में ही रखे जाने पर नायब तहसीलदार फतेहपुर सुशील कुमार से जानना चाहा तो उन्होंने कहा तहसील में रिकार्ड रूप न होने की वजह से रिकार्ड को खुले में ही रखना पड़ रहा है। उनके फतेहपुर ज्वाईन करने से पहले अगर रिकार्ड रूम बनाये जाने की प्रक्रिया चलाई गई हो तो इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अब मालूम करने के बाद रिकॉर्ड रूम बनाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6536).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

18 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

33 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

39 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago