Follow Us:

एयर और रेल कनेक्टिविटी में कमी हिमाचल की सबसे बड़ी समस्या: वित्त आयोग

पी. चंद, शिमला |

15वें वित्त आयोग की बैठक बुधवार को शिमला में हुई। बैठक की अध्‍यक्षता वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने की।  एनके सिंह ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की बैठक में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की ओर से तीन बातें सामने आई जिनको लेकर हिमाचल को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सबसे बड़ी समस्या कनेक्टिविटी की है यहां पर एयर कनेक्टिविटी और रेल कनेक्टिविटी की कमी है। जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता।

वित्त आयोग ने कहा कि हिमाचल में विद्युत क्षेत्र में आपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र को ओर अधिक बढ़ाना चाहिए। जीएसटी से भी हिमाचल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदाएं भी हिमाचल के लिए सबसे बड़ा ख़तरा और मुश्किलें पैदा करती हैं। जिसके लिए आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करना ज़रूरी है। पंचायती राज संस्थाओं में हिमाचल की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। विपरीत पहाड़ी विषमताओं के बाबजूद हिमाचल विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

एनके सिंह ने कहा कि हिमाचल का क्षेत्र चीन से मिलता है और सुरक्षा के लिए केन्द्र से बात करने की बात कही। साथ में हिमाचल के वन क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने की वक़ालत की। हिमाचल के राजस्व घाटे के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार ने केन्द्र से आर्थिक सहायता मांगी है उसको केन्द्र के समक्ष रखा जाएगा।