Categories: हिमाचल

राष्ट्रपति के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करना रविदास धर्म सभा के अध्यक्ष को महंगा पड़ गया है। सभा के अध्यक्ष कर्मचंद चंद भाटिया के खिलाफ राजधानी शिमला के थाना सदर में एफआईआर दर्ज हुई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद कर्मचंद भाटिया को पूछताछ के लिए सुबह ग्यारह बजे थाने बुलाया गया।

थाने में छह घंटे पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया गया। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए फिर से बुलाया गया है। शिव सेना के राज्य प्रवक्ता बृज लाल की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कर्मचंद भाटिया (फाइल फोटो)

पुलिस को दी शिकायत में बृज लाल की ओर से कहा गया है कि कर्मचंद भाटिया लोअर बाजार शिमला में दुकान करता है। इसने अपने फेसबुक पेज पर राष्ट्रपति के खिलाफ बेहद शर्मनाक और समाज के विभिन्न वर्गों को आहत करने वाली टिप्पणियां की है। यह पोस्ट 23 मार्च शाम को की गई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आगे शेयर हो रही हैं।

कर्मचंद भाटिया की दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियों और अभद्र भाषा के प्रयोग करने से उन्हें आघात पहुंचा है। इस वजह से अलग अलग वर्गों में आपसी रंजिश और दुर्भावना बढ़ सकती है जिससे सामाजिक माहौल खराब हो सकता है। शिकायतकर्ता बृज लाल ने कर्मचंद भाटिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का पुलिस से आग्रह किया। इस शिकायत पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

35 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

47 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago