Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति में आया कोरोना का पहला मामला, BRO में काम कर रहा मजदूर निकला पॉजिटिव

<p>जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिला में सोंमवार को कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया है। यहां एक बिहारी मूल का 25 वर्षीय मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह मजदूर यहां बीआरओ कंपनी में काम करता है। कोरोना संक्रमित मजदूर को आइसोलेशन सेंटर में रेफर कर दिया गया है। इसकी पुष्टि डीसी लाहौल-स्पीति कमल कांत सरोच ने की है।</p>

<p>बता दें कि दिल्ली की विज कंस्ट्रक्शन कंपनी के 5 मजदूर परमिट लेकर 21 जून को दिल्ली-हरियाणा होते हुए कंपनी के निजी वाहन से आए थे। इनमें से 2 मजदूर पटसेउ में रुके थे और 3 मजदूर 22 जून को लेह चले गए थे। ये व्यक्ति बीआरओ के पटसेउ पुल के निर्माण का कार्य कर रहे थे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति कुछ लक्षणों के चलते क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में चेकअप के लिये आया था, उसे तुरन्त आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। सैंपल की रिपोर्ट आने पर आज यह पॉजिटिव पाया गया।</p>

<p>डीसी ने बताया कि दारचा पंचायत का वार्ड नंबर 3 का दारचा-समदो क्षेत्र जोकि मनाली लेह मार्ग के आईटीटीबीपी रिहायश और बीआरओ के 70 आरसीसी डेट अस्थाई केंप के बीच के क्षेत्र को, कंटेन्मेंट एरिया और दारचा पंचायत के वार्ड नंबर 3 का शेष हिस्सा बफर जोन घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं नियमों का पालन करें, उचित दूरी रखें और हाथ साफ़ एवं सेनिटाइज करते रहें।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

9 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

11 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago